PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने LoC पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ भारत का साफ रुख दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता है।
अशोक सिंहल और मोढेरा मंदिर को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अशोक सिंहल को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अशोक सिंहल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। पीएम ने कहा कि उन्होंने समाज के बीच रहकर लंबे समय तक काम किया और राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी बड़ी भूमिका रही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है। आज मोढेरा सिर्फ अपने पुराने सूर्य मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि देश के पहले सोलर विलेज के तौर पर भी पहचान बना चुका है।
Do listen to this month’s #MannKiBaat as we discuss a range of subjects. https://t.co/uNlANtGly7
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2026
सुंदरबन की महिलाओं और युवाओं की भी चर्चा
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में हो रहे कई अच्छे कामों की जानकारी दी। उन्होंने सुंदरबन के झारखाली इलाके की महिलाओं का जिक्र किया, जो मैंग्रोव के पेड़ लगा रही हैं। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने बाघ के हमले में अपने पति को खो दिया था। पेड़ लगाने से गांवों को प्राकृतिक सुरक्षा मिल रही है और महिलाओं को कमाई का जरिया भी मिल रहा है। पीएम ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की भी बात की। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवा नशे से दूर रहने का संकल्प ले रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गांवों में हॉकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राजिंदर सिंह सीनियर के प्रयासों की भी तारीफ की।
प्रतापगढ़ का आंवला बना रोजगार का सहारा
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आंवले से जुड़े काम से किसानों और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रतापगढ़ में आंवला से सामान बनाने वाली करीब 100 यूनिट काम कर रही हैं। देवगढ़ कमासी गांव की सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस बना रही हैं। ODOP योजना के कारण इन सामानों को दूसरे बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने तमिलनाडु, असम और देश के दूसरे हिस्सों में हो रहे ऐसे प्रयासों की भी जानकारी दी, जहां लोग अपनी परंपरा, पर्यावरण और रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
Read More-जिस घर में बीता मुख्यमंत्री का बचपन, अब उसी पर चलेगा बुलडोजर! वजह जानकर चौंक जाएंगे
