Homeदेशजिस घर में बीता मुख्यमंत्री का बचपन, अब उसी पर चलेगा बुलडोजर!...

जिस घर में बीता मुख्यमंत्री का बचपन, अब उसी पर चलेगा बुलडोजर! वजह जानकर चौंक जाएंगे

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसकी जद में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन का घर भी आया है।

-

उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में कई सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाली बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। इसी कड़ी में अब्दालपुरा इलाके में भी सड़क चौड़ी करने का काम किया जा रहा है। इस कार्रवाई की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आ गया है। सड़क के लिए मकान का कुछ हिस्सा हटाया जाना है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह कार्रवाई हो रही है, वहां बड़ी संख्या में दूसरे मकान भी सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे हैं।

मकान का 2.90 मीटर हिस्सा हटेगा

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा है। वहीं उनकी बहन और उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती यादव के मकान का करीब 3.8 मीटर हिस्सा भी हटाया जाना है। परिवार के मुताबिक यह मकान वर्ष 1974 में मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने बनवाया था। इसी घर में मुख्यमंत्री का बचपन बीता और उनके जीवन से जुड़ी कई पुरानी यादें भी इस मकान से जुड़ी हुई हैं। सड़क विस्तार की कार्रवाई के कारण अब मकान के उस हिस्से को हटाया जाएगा, जो प्रस्तावित सड़क की सीमा में आ रहा है।

- Advertisement -

घर के सामने मंदिर का हिस्सा भी आएगा

सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई केवल मकानों तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री के पैतृक मकान के सामने स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर का कुछ हिस्सा भी इसकी जद में बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में सड़क को चौड़ा करने के लिए कई निर्माण हटाए जा रहे हैं। पड़ोसियों ने सड़क चौड़ीकरण के काम का समर्थन किया है। उनका कहना है कि सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए शहर में सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसी वजह से कई पुराने निर्माण भी प्रभावित हो रहे हैं।

करीब 270 मकानों पर पड़ेगा असर

बताया जा रहा है कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ी की जानी है। इस पूरे इलाके में करीब 270 मकान सड़क चौड़ीकरण की जद में बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से सड़क के लिए जरूरी हिस्से को चिन्हित किया गया है। सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था को पहले से बेहतर करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री का पैतृक मकान भी इसी विकास कार्य का हिस्सा बन गया है।

Read More-महानदी में बहकर आईं शराब की बोतलें, फिर पुल पर मच गई ऐसी होड़ कि VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts