HomeEntertainmentबॉलीवुड में पहली बार ऐसा कमाल? ‘हनुमान अंश’ ने कमाया 15000% से...

बॉलीवुड में पहली बार ऐसा कमाल? ‘हनुमान अंश’ ने कमाया 15000% से ज्यादा मुनाफा, जानिए कलेंक्शन

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 366 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल कलेक्शन किया है। फिल्म ने कम बजट में बड़ी फिल्मों के कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

-

‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में तैयार बताई जा रही इस फिल्म ने कमाई के मामले में उम्मीद से कहीं आगे प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 366.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म का नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये और ओवरसीज कमाई 34.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म का मुनाफा उसके शुरुआती बजट के मुकाबले कई गुना बताया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। हालांकि अलग-अलग स्रोतों में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में अंतर हो सकता है।

कई हफ्तों बाद भी कमाई में नहीं आई बड़ी गिरावट

फिल्म की कमाई का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे सप्ताह में करीब 40 लाख रुपये की कमाई हुई। इसके बाद फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते में 61 करोड़ और पांचवें सप्ताह में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे सप्ताह में भी फिल्म ने करीब 80.25 करोड़ रुपये जुटाए। सातवें सप्ताह में 43वें दिन से 47वें दिन तक फिल्म की कमाई क्रमश: 5 करोड़, 9.75 करोड़, 13.75 करोड़, 4.15 करोड़ और 4.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इतने लंबे समय तक दर्शकों का सिनेमाघरों तक पहुंचना फिल्म के लिए अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

‘तान्हाजी’, ‘आरआरआर’ और ‘कबीर सिंह’ को पीछे छोड़ने का दावा

‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तुलना कई चर्चित फिल्मों से भी की जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के 279.5 करोड़ रुपये, ‘आरआरआर’ के 277 करोड़ रुपये और ‘कबीर सिंह’ के 278.24 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म ने अपने सातवें रविवार को 13.75 करोड़ रुपये का सिंगल-डे कलेक्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा सातवें रविवार की कमाई के लिहाज से भी रिकॉर्ड बताया जा रहा है। 45वें दिन भी 13.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने कथित तौर पर ‘धुरंधर’ के 4.25 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ा।

सातवें वीकेंड की कमाई ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

फिल्म के सातवें वीकेंड का प्रदर्शन भी चर्चा में है। बताया गया है कि तीन दिनों में फिल्म ने करीब 28.5 करोड़ रुपये कमाए। इस आंकड़े के साथ ‘हनुमान अंश’ ने कई चर्चित फिल्मों के सातवें वीकेंड के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। तुलना में ‘धुरंधर’ ने 9.95 करोड़, ‘स्त्री 2’ ने 6.04 करोड़, ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने 5 करोड़, ‘छावा’ ने 4.55 करोड़, ‘गदर 2’ ने 2.80 करोड़, ‘दृश्यम 2’ ने 4.31 करोड़ और ‘दंगल’ ने 1.02 करोड़ रुपये का सातवें वीकेंड में कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और शोभिनव सत्या इसमें मुख्य भूमिका में हैं। कहानी में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को केंद्र में रखा गया है। फिल्म की लगातार कमाई से इसके निर्माताओं को खास फायदा मिला है।

Read more-दिल्ली एयरपोर्ट पर सीट के नीचे छिपी थी करोड़ों की ऐसी चीज, देखकर सभी के उड़े होश

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts