Zaheer Iqbal Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता जहीर इकबाल आज 10 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल को उनके जन्मदिन पर फैंस ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को साइको भी बताया है।
सोनाक्षी ने बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है और एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर जहीर इकबाल के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “मेरे Z(ee) और मेरे पर्सनल साइको जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
View this post on Instagram
एक दूसरे को डेट कर रहे सोनाक्षी और जहीर
आपको बता दे कि पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को मशहूर अभिनेता जहीर इकबाल के साथ देखा जा रहा है। जहीर इकबाल इस समय सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे हैं। कई बार जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को एक साथ पार्टी में देखा गया है और वह आए दिन एक दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को भी फैंस पसंद करते हैं।
Read More-Animal ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, 9 दिन के कलेक्शन में ही कमा डाले इतने करोड़
