HomeEntertainmentAnimal ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, 9 दिन के कलेक्शन में...

Animal ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, 9 दिन के कलेक्शन में ही कमा डाले इतने करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। लेकिन 9 दिन के अंदर ही एनिमल फिल्म ने अपने कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस मालामाल कर दिया है।

-

Animal: रणबीर कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में दी है। जिस कारण रणबीर कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का चॉकलेटी बाय भी कहा जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बाय रणवीर कपूर ने एनिमल फिल्म में अपने खूंखार लुक से सभी लोगों के होश उड़ा दिए हैं। रणबीर कपूर पहली बार एनिमल फिल्म में खूंखार लुक में नजर आए हैं। आपको बता दे कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। लेकिन 9 दिन के अंदर ही एनिमल फिल्म ने अपने कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस मालामाल कर दिया है।

9वे दिन एनिमल ने किया इतना कलेक्शन

आपको बता दे कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने अभी तक वर्ल्डवाइड पर अपने कलेक्शन से सभी के होश उड़ा दिए। क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 660.89 करोड रुपए कमा लिए हैं। एनिमल फिल्म जल्दी ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के 700 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। क्योंकि लगातार एनिमल फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @muradkhetani

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर है ऐसा हाल

वर्ल्ड वाइड के अलावा पूरे देश में भी एनिमल फिल्म को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि एनिमल फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में जल्द ही 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म हो सकती है। क्योंकि एनिमल फिल्म ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 413.38 करोड़ कमाए हैं। एनिमल फिल्म के अगर हम बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट महज 100 करोड़ है और इस बजट से कई गुना ज्यादा का कलेक्शन एनिमल फिल्म कर चुकी है।

Read More-एक्स वाइफ के साथ बेटी आयरा को सपोर्ट करने पहुंचे Aamir Khan, होने वाले दामाद भी दिखे साथ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts