HomeराजनीतिMLC चुनाव में ‘रसगुल्ला पॉलिटिक्स’! अनुज सिंह के नामांकन पर 50 हजार...

MLC चुनाव में ‘रसगुल्ला पॉलिटिक्स’! अनुज सिंह के नामांकन पर 50 हजार मिठाइयां, चर्चा में अनंत सिंह का दांव

बिहार MLC चुनाव में 50 हजार रसगुल्लों की चर्चा है। जन सुराज प्रत्याशी Anuj Singh के नामांकन से पहले अनंत सिंह ने मिठाई तैयार करवाई है। जानें पूरा मामला।

-

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह (Anuj Singh)  1 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसी बीच मोकामा से जेडीयू (JDU) विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के यहां 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए हैं। इन मिठाइयों को नामांकन के दौरान पहुंचने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटने की बात सामने आई है। रसगुल्ले तैयार किए जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में मिठाई दिखाई दे रही है।

अनंत सिंह का अनुज को खुला समर्थन

पटना स्नातक सीट से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह (Anuj Singh) को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि अनुज सिंह (Anuj Singh) को जेडीयू (JDU) विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) का समर्थन हासिल है। जेडीयू (JDU) ने इसी सीट पर मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा मैदान में उतारा है। ऐसे में अनंत सिंह का अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के बजाय अनुज सिंह (Anuj Singh) के समर्थन में खड़ा होना चुनावी चर्चा का अहम मुद्दा बना हुआ है। अनंत सिंह (Anant Singh) पहले ही अनुज सिंह (Anuj Singh) के लिए प्रचार करने की बात कह चुके हैं।

- Advertisement -

नीरज कुमार से विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल

अनंत सिंह (Anant Singh) और नीरज कुमार के बीच लंबे समय से मतभेद की बात सामने आती रही है। अनंत सिंह (Anant Singh) का कहना है कि उनका जेडीयू से कोई विवाद नहीं है, बल्कि नीरज कुमार से उनका व्यक्तिगत विवाद है। इस मामले को लेकर जेडीयू (JDU) के नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश भी की। पार्टी नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि मामला वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में है और समय आने पर इसका समाधान किया जाएगा। इस बीच अनंत सिंह का अनुज सिंह (Anuj Singh) के समर्थन में खुलकर सामने आना पटना स्नातक सीट के मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है।

Read More-आज 1 अक्टूबर से बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, 70 रुपये से अधिक महंगा हुआ ये गैस सिलिंडर, जानें आपके शहर में नई कीमत

 

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts