HomeEntertainment‘5 करोड़ ने सब बिगाड़ दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव...

‘5 करोड़ ने सब बिगाड़ दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द; CJI ने कही ऐसी बात

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। अभिनेता 1.15 करोड़ और संभावित खरीदार 85 लाख रुपये जमा करेंगे। जानें पूरा मामला।

-

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को चेक बाउंस से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से बताया गया कि वह 1.15 करोड़ रुपये तुरंत जमा करने के लिए तैयार हैं। वहीं उनकी पुश्तैनी संपत्ति के संभावित खरीदार की तरफ से 85 लाख रुपये देने की बात कही गई है। इस तरह शुरुआत में करीब दो करोड़ रुपये जमा किए जाने की तैयारी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड पर लिया है। अदालत अब बकाया रकम चुकाने के लिए आगे की समय-सारणी तय कर सकती है। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की ओर से कहा गया कि रकम का डिमांड ड्राफ्ट तैयार है और इसे अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराया जाएगा।

पुश्तैनी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने की कोशिश

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के वकील ने बताया कि अभिनेता की पुश्तैनी संपत्ति खरीदने के लिए एक व्यक्ति तैयार है। हालांकि संपत्ति की रजिस्ट्री बाद में कराने की बात कही गई है, लेकिन खरीदार फिलहाल 85 लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि देने को तैयार है। वकील के मुताबिक, संपत्ति की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है और संभावित खरीदार आर्थिक रूप से भुगतान करने में सक्षम है। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि जब देनदारी बड़ी है तो क्या खरीदार आगे की पूरी रकम चुका पाएगा। इसके जवाब में अभिनेता के वकील ने भरोसा जताया कि खरीदार भुगतान करने की स्थिति में है। अब इस भुगतान और संपत्ति की बिक्री के जरिए विवाद को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

2012 में लिया था 5 करोड़ का कर्ज, चेक बाउंस से बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला साल 2012 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिए गए करीब पांच करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है। रकम मिलने के बाद फिल्म से जुड़ी परिस्थितियों के कारण भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और उनकी पत्नी की ओर से सुरक्षा के तौर पर कई चेक दिए गए थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते भी हुए, लेकिन पुराने चेक वापस किए जाने को लेकर विवाद बना रहा। आरोप है कि इनमें से कुछ चेक बैंक में लगाए गए और वे बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा। अलग-अलग अदालती कार्यवाही के दौरान राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को सजा भी हुई और उन्हें बकाया रकम चुकाने के निर्देश दिए गए। अब अभिनेता सुप्रीम कोर्ट में मामले को सुलझाने और रकम लौटाने का रास्ता तलाश रहे हैं।

भावुक हुए राजपाल यादव, CJI ने कहा- अब अच्छी फिल्म बनाइए

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि इस विवाद ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने अदालत में अपने फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए बताया कि वह करीब 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन इस विवाद के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये की देनदारी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने हल्के अंदाज में उनसे कहा कि अब अच्छी फिल्म बनाकर लोगों का मनोरंजन कीजिए। अदालत ने फिलहाल रकम की वापसी को प्राथमिकता देते हुए अभिनेता के प्रस्ताव पर विचार किया है। 1.15 करोड़ रुपये और 85 लाख रुपये जमा होने के बाद बाकी भुगतान के लिए आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई भी जल्द होने वाली है।

Read More-शादी के अगले ही दिन पति ने रखी ऐसी शर्त, दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन; FIR में सामने आए कई गंभीर आरोप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts