Kharmas 2024: कहा जाता है की होली के बाद नवरात्रि से अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्य को करने के लिए किसी भी तरह का मुहूर्त विचार करने की जरूरत नहीं होती है। इस बार के नवरात्रि में एक अन्य संयोग भी है जिसके कारण शुरू के 5 दिनों तक कुछ कार्य करना वर्जित माना जाएगा। यह संयोग खरमास है। खरमास का प्रारंभ 14 मार्च को हुआ था और इसका समापन 13 अप्रैल की रात्रि को होगा। वही नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं इनका समापन 17 अप्रैल को होगा।
13 अप्रैल तक नहीं किए जाएंगे शुभ कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास के कारण ही 9 अप्रैल से नवरात्रि शुरू के बाद भी 13 अप्रैल तक कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। शुभ काम की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी। खरमास के दौरान केवल पूजा पाठ ही कर सकते हैं।
5 दिनों में ना करें ये कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने में रुकावट आती है। खरमास में गृह प्रवेश, ब्राह्मणों को छोड़कर यज्ञोपवीत आदि सभी 16 संस्कार करने से परहेज करना चाहिए। प्लांट, रत्न, आभूषण आदि की खरीदारी करने से बचना ही बेहतर रहता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-मिलेगा सभी परेशानियों से छुटकारा, शनिवार के दिन करें ये सरल उपाय
