Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोकुंडली में सूर्य के कमजोर होने से उत्पन्न हो जाती है ये...

कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से उत्पन्न हो जाती है ये परेशानियां, जाने मजबूत करने के उपाय

सूर्य देव को मान सम्मान प्रतिष्ठा सरकारी नौकरी के साथ ही सरकार के द्वारा सम्मान दिलाने वाला ग्रह माना गया है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो आपको बीमारियां घेर सकती हैं।

-

Surya Grah Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सूर्य को राजा बताया गया है। जीवन को चलाने के लिए सूर्य जितना जरूरी है उतना ही ग्रहों में भी सूर्य का महत्व है। वैसे तो प्रत्येक ग्रह का जीवन में अलग-अलग प्रभाव पड़ता है लेकिन व्यक्ति को यदि ऊर्जा चाहिए तो कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक होनी चाहिए। सूर्य देव को मान सम्मान प्रतिष्ठा सरकारी नौकरी के साथ ही सरकार के द्वारा सम्मान दिलाने वाला ग्रह माना गया है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो आपको बीमारियां घेर सकती हैं।

सूर्य की कमजोर स्थिति कर सकती है परेशान

अगर सूर्य आपकी कुंडली में कमजोर स्थिति में है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। व्यक्ति में हृदय रोग, पेट और आंख से संबंधित रोगों के होने की आशंका रहती है। एक और लक्षण है कि चेहरे का तेज कम हो जाता है और वह हमेशा थका हुआ महसूस करता है।

सूर्य के कमजोर होने के उपाय

अगर सूर्य कमजोर स्थिति में है तो सूर्योदय के पहले जगना शुरू कर दें। शीघ्रता से स्नान आदि दैनिक कार्यों से निवृत होने के बाद नित्य सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए। अपने बड़े बुजुर्गों को सम्मान देना चाहिए यदि उनसे संबंध अच्छे नहीं है तो उन्हें अच्छा बनाने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-10 दिन के अंदर इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, बन गया केंद्र त्रिकोण राजयोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts