Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्या पति मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होंगी पत्नी अफशां अंसारी?...

क्या पति मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होंगी पत्नी अफशां अंसारी? काफी लंबे समय से चल रही है फरार

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी क्या अपने पति के जनाजे में शामिल होंगी? मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी कहां है ? पति की मौत के बाद खुद को सरेंडर करेगी या नहीं।

-

उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहा है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में उनके घर पर मातम पसर गया है। आज मुख्तार अंसारी को दफन कर दिया जाएगा। वहीं इसी बीच सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी क्या अपने पति के जनाजे में शामिल होंगी? मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी कहां है ? पति की मौत के बाद खुद को सरेंडर करेगी या नहीं।

काफी लंबे समय से फरार चल रही हैं अफशां अंसारी

आपको बता दे मुख्तार अंसारी की पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस की ओर से उन पर 50000 का इनाम घोषित किया गया है। मुख्तार अंसारी की पत्नी पर दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनों से फरार चल रही है मऊ पुलिस की ओर से उन पर इनाम भी घोषित किया गया है। अफशां पर जमीन की खरीद फरोख्त, फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेना और सरकारी भूमि को रसूख के दम पर अपने नाम करने जैसे कई मामले दर्ज हैं।

पति के जेल जाने के बाद संभाली थी कामकाज की डोर

आपको बता दे साल 2005 मैं जब मुख्तार अंसारी जेल में गया उनके जेल जाने के बाद उनके सारे कामकाज उनकी पत्नी अफशां अंसारी ही संभालती रही हैं। मुख्तार अंसारी की पत्नी गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली हैं। मुख्तार की जेल जरूर बदलीं लेकिन उसका रुतबा हमेशा बरकरार रहा। जेल में रहने के बाद बावजूद मुख्तार अंसारी के नाम से अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाता था। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी के कई जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Read More-नहीं रहा पूर्वांचल डॉन मुख्तार अंसारी, छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल, पूरे प्रदेश में अलर्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts