Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोहोली से पहले इन राशि वालों पर शनिदेव बरपाएंगे कहर, छा जाएंगे...

होली से पहले इन राशि वालों पर शनिदेव बरपाएंगे कहर, छा जाएंगे संकट के बादल

18 मार्च को शनि सुबह 7:49 पर उदय होने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशि जातकों को लाभ होगा तो कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। शनि के उदय होने से इन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है।

-

Shani Uday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि देव को न्याय का भी देवता कहा जाता है शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान है और वह 2024 तक खुद की राशि कुंभ में ही गोचर करेंगे। 18 मार्च को शनि सुबह 7:49 पर उदय होने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशि जातकों को लाभ होगा तो कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। शनि के उदय होने से इन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है।

कर्क राशि

शनि कर्क राशि के आठवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि इनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जरा सी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। व्यापार में भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। होली से पहले इन लोगों को कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं।

वृश्चिक राशि

शनि इस राशि के चौथे भाव में उदित होने जा रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। मेहनत के अनुसार भी आपको फल नहीं मिलेगा।

मीन राशि

इस समय छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने से बचें। ऐसे में आपका ज्यादा खर्च होगा आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें। शनि इस राशि के 12 वें भाव में उदित होने जा रहे हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-150 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts