Arun Govil on Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी रामायण पर आधारित एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। नितेश तिवारी की रामायण का हर कोई इंतजार कर रहा है। फैंस के बीच नितेश तिवारी की रामायण का बहुत ही क्रेज बना हुआ है। आपको बता दे कि नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाएंगे। इसके बाद रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल निभा चुके अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रणबीर कपूर को लेकर अरुण गोविल ने दिया बड़ा बयान
रामानंद सागर की रामायण को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल इस तरह से निभाया था कि आज भी लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को राम का रोल मिलने पर अरुण गोविंद ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें अरुण गोविल ने कहा “रणबीर एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं जितना जानता हूं मैं उनको, वह बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर संस्कार और संस्कृति काफी है। मैंने देखा है कई बार उनको, मुझे यकीन है कि वह इस रोल को करने के लिए अपने लेवल पर अपना बेस्ट देंगे।”
View this post on Instagram
यह एक्ट्रेस निभाएगी सीता माता का किरदार
रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर को दिया गया है। लेकिन माता-पिता के रोल को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है पहले बताया गया था कि माता सीता का किरदार रामायण में आलिया भट्ट को दिया जाएगा। लेकिन अब आलिया भट्ट की जगह पर साउथ सिनेमा की फेमस अभिनेत्री सई पल्लवी नितेश तिवारी की रामायण में सीता माता का किरदार निभाएंगी।
Read More-इंसाफ दिलाने आ रही रवीना टंडन, रिलीज हुआ पटना शुक्ला का ट्रेलर
