बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी हाल ही में हुई शादी और उससे जुड़ा विवाद है। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। इन पोस्ट में आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और धमकी भरे संदेश भी साझा किए गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर आमिर खान को धमकी दी है, हालांकि इन पोस्टों की सत्यता और उनसे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ी चर्चा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा किए गए, जिनमें आमिर खान (Aamir Khan) की शादी को लेकर विरोध जताया गया। इन पोस्टों में अभिनेता के खिलाफ तीखी भाषा का इस्तेमाल किया गया और कई तरह के आरोप लगाए गए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद आमिर खान के समर्थक और आलोचक दोनों अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वायरल पोस्ट को सच मानने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि होना जरूरी है। फिलहाल इस पूरे मामले में कानून-व्यवस्था एजेंसियों या आमिर खान की टीम की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शादी को लेकर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
आमिर खान (Aamir Khan)की शादी को लेकर पहले भी विभिन्न संगठनों और समूहों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इस विषय पर बहस होती रही है। इसी बीच एक इंटरव्यू में आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी शादी और परिवार को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट ने अपना धर्म नहीं बदला है। उन्होंने यह भी बताया था कि परिवार में अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि के लोग हैं और सभी ने अपनी-अपनी पहचान बरकरार रखी है। आमिर का कहना था कि व्यक्तिगत रिश्तों को धर्म और राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी रही।
सुरक्षा और सोशल मीडिया पर बढ़ती चिंताओं के बीच नजरें प्रशासन पर
सोशल मीडिया पर सामने आए कथित धमकी भरे संदेशों के बाद अभिनेता की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक किसी सरकारी एजेंसी ने सार्वजनिक रूप से इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल पूरा मामला सोशल मीडिया पोस्टों और उन पर हो रही प्रतिक्रियाओं के इर्द-गिर्द घूम रहा है। आने वाले दिनों में यदि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत, जांच या बयान सामने आता है तो स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आमिर खान (Aamir Khan) की शादी से शुरू हुआ यह विवाद मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More-पत्नी ही निकली कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाया, ऐसे खुला राज
