Tulsi Tips For Money: अंग्रेजी महीनों के अनुसार आज से नया साल शुरू हो गया है। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए एक नई सौगात लेकर आए। नए साल पर लोग पूजा अर्चना करते हैं मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को भी बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।तुलसी का पौधा धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। आज हम तुलसी का अचूक उपाय बताने जा रहे हैं जिसको रोजाना करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे। नए साल से आप इस उपाय को रोजाना करें।
तुलसी के पौधे के अचूक उपाय
नए साल से आप रोजाना तुलसी के पौधे से जुड़ा यह उपाय कर ले। रोज सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। धन के देवता कुबेर की भी विशेष कृपा बनी रहेगी। घर में हमेशा सकारात्मकता और शांति रहेगी। कभी भी घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी। बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा घर में रौनक रहेगी।
इस बात का भी रखें ध्यान
तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन जल चढ़ाया जाता है लेकिन एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित नहीं किया जाता है। इस दिन तुलसी जी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती है इसीलिए तुलसी का स्पर्श करने से तुलसी माता नाराज हो जाती है। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी का स्पर्श नहीं करना चाहिए। तुलसी की पूजा करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Rea More-Astro Tips: पूजा घर में आज ही रख दें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी को झोली भरते नहीं लगेगी देर
