Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेटा ही मां का हत्यारा बन गया। बेटे ने अपनी मां को 5 हजार रुपए के लिए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को सूटकेस में लेकर ट्रेन में घूमता रहा वह अपनी मां की लाश को गंगा में प्रवाहित करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दर्द पहुंचा बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है।
बेटे ने मांगे थे मां से 5 हजार रुपए
बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला हिमांशु अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ अपनी बहन के ससुराल हरियाणा के हिसार में गया था। आरोपी ने बताया कि 13 दिसंबर को अपनी मां से 5 हजार रुपए की मांग की थी। जिस पर प्रतिमा देवी ने बेटे को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। जिसको लेकर मां बेटे के बीच विवाद हो गया और बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमांशु ने मां के शव को सूटकेस में भरा और हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। आरोपी फिर गाजियाबाद पहुंच उसके बाद ट्रेन बदलकर प्रयागराज पहुंच गया।
आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रयागराज संगम के पास सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने युवक को रोकर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था जिस किसी को इस वारदात के बारे में पता ना चले। पुलिस ने अगस्त के दौरान युवक को पकड़ लिया।
