Homeराजनीतिसंसद की सुरक्षा में सेंध करने वाले आरोपियों की तुलना भगत सिंह...

संसद की सुरक्षा में सेंध करने वाले आरोपियों की तुलना भगत सिंह से करने से सपा पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘शहीद-ए-आजम का अपमान है’

इस मामले को लेकर पूरे देश में सियासी माहौल गर्मी हुआ है। अब इसी बीच सपा नेता के एक बयान पर कांग्रेस भड़क गई है और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है।

-

UP Politics: संसद हमले की बरसी के दिन 22 साल बाद फिर से संसद की सुरक्षा में बड़ी चूंक का मामला सामने आया है। जो घटना कल संसद भवन में हुई है वह कई तरह के सवाल भी खड़े कर रही है। इस घटना के बाद संसद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले को लेकर पूरे देश में सियासी माहौल गर्मी हुआ है। अब इसी बीच सपा नेता के एक बयान पर कांग्रेस भड़क गई है और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है।

‘संसद में कूदने वाले युवा भगत सिंह भी हो सकते हैं’

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों की तुलना सपा ने भगत सिंह से कर डाली। सपा नेता आईपी सिंह ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘संसद में कूदने वाले युवा शहीद भगत सिंह भी हो सकते हैं।’ सपा नेता का यह बयान कांग्रेस को कुछ रास नहीं आया और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने आईपी सिंह को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने सपा के नेता पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब

सपा नेता आईपी सिंह के बयान का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ऐसे उपद्रवियों की तुलना शहीद भगत सिंह से करना उनका अपमान करने के समान है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सरदार भगत सिंह से “उपद्रवियों” की तुलना करना शहीद-ए-आजम का “अपमान” है। प्रमोद कृष्णम और सपा नेता आईपी सिंह के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिली है। वही आपको बता दे संसद भवन की सुरक्षा में सेंध करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एक आरोपी की तलाश जारी है।

Read More-पीएम मोदी की मौजूदगी में विष्णु देव साय ने ग्रहण की छत्तीसगढ़ के सीएम की शपथ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts