Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। टर्म के हिसाब से देखे तो विष्णु देव विधानसभा में सीएम बने हैं 3 दिसंबर चुनाव नतीजे सामने आने पर भाजपा ने 5 साल के बाद सत्ता में वापसी की है। 10 दिसंबर को भाजपा ने अपने नए सीएम का नाम घोषित कर दिया था। आज 13 दिसंबर 2023 को विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी शिरकत की। शपथ ग्रहण को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
शपथ लेने के बाद नए सीएम ने किया ट्वीट
शपथ ग्रहण करने से पहले छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद एक ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।भाजपा सरकार ने जिस ध्येय के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उस ध्येय को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा।” इतना ही नहीं शपथ ग्रहण करने से पहले विष्णु देव ने अपनी मां का भी आशीर्वाद लिया।
छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम…#सुशासन_का_संकल्प https://t.co/DwRHcvbcwS
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 13, 2023
मिठाई खिलाकर पति को शपथ ग्रहण के लिए किया विदा
विष्णु देव ने आगे बताते हुए कहा कि, आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपनी माता जी के चरण स्पर्श कर उनसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आशीर्वाद लिया। मां मेरी प्रेरणा स्रोत है उन्होंने मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित किया।” इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे विष्णु देव साय की आरती उतार कर शपथ ग्रहण के लिए भेजा इतना ही नहीं उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने मिठाई खिलाकर अपने पति को शपथ ग्रहण के लिए विदा किया। आपको बता दे छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद भाजपा ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया सीएम बनाया था।
