Homeएस्ट्रोशुक्र प्रदोष पर कर ले ये अचूक उपाय, करोड़पति बनते नहीं लगेगी...

शुक्र प्रदोष पर कर ले ये अचूक उपाय, करोड़पति बनते नहीं लगेगी देर

त्रयोदशी तिथि 24 नवंबर 2023 की रात 7:06 पर शुरू होगी। अगले दिन 25 नवंबर 2023 को शाम 5:22 पर समाप्त होगी। नवंबर महीने का शुक्र प्रदोष व्रत 24 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। पूजा का मुहूर्त 7:06 से 8:06 तक रहेगा।

-

Shukr Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत ही शुभ माना जाता है। हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता हैं। प्रदोष हमेशा त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। नवंबर के महीने में कार्तिक प्रदोष पड़ रहा है यह प्रदोष शुक्रवार को पड़ रहा है। इसीलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। यह व्रत माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। त्रयोदशी तिथि 24 नवंबर 2023 की रात 7:06 पर शुरू होगी। अगले दिन 25 नवंबर 2023 को शाम 5:22 पर समाप्त होगी। नवंबर महीने का शुक्र प्रदोष व्रत 24 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। पूजा का मुहूर्त 7:06 से 8:06 तक रहेगा।

शुक्र प्रदोष के उपाय

-अगर आप धन दौलत पाना चाहते हैं तो शुक्र प्रदोष की सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर ले। पूरा दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। पूरे दिन उपवास रखने के बाद सूर्यास्त से एक घंटा पहले स्नान करके सफेद कपड़े पहने। फिर गाय के गोबर से लिप कर मंडप तैयार करें और उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठे और शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।

-शुक्र प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। शुक्ला प्रदोष व्रत की रात को मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। जो भी यह व्रत रखता है उसे इस जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है।

(Disclaimer; यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-148 दिन बाद देवउठनी एकादशी पर बन रहे शुभ संयोग, मालामाल होंगे ये राशि के लोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts