Homeखेलऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ट्रोल करने वाले लोगों पर भड़के Harbhajan Singh, कहा-...

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ट्रोल करने वाले लोगों पर भड़के Harbhajan Singh, कहा- ‘गरिमा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है…’

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 की चैंपियन बन गई है जिसके बाद कई लोग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का गुस्सा फूटा है।

-

Harbhajan Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप की फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद करोड़ भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। इस बार हर एक भारतीय क्रिकेट फैन का सपना था कि भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी फिर से अपने घर लाएगी। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 की चैंपियन बन गई है जिसके बाद कई लोग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का गुस्सा फूटा है।

हरभजन सिंह का फूटा लोगो फैंस पर गुस्सा

आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खतरनाक गेंदबाज हरभजन सिंह वनडे विश्व कप 2023 में कमेंट्री करते हुए नजर आए थे। इसी बीच हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल करने वाले यूजर्स पर लिखा “ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट प्लेयर्स की फैमिली को ट्रोल करना बहुत ही गलत है। हम अच्छा खेले थे। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए. बस इतनी सी बात है। खिलाड़ियों और उनके परिवार को क्यों ट्रोल किया जा रहा है? सभी क्रिकेट फैंस से निवेदन है कि इस तरह की हरकत न करें। गरिमा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।”

मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखा पैर

चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो क्लिक करवाई है। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मिशेल मार्श में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अपमान किया है। इस वजह से कई लोग मार्श को ट्रोल कर रहे हैं

Read More- भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- ‘रोहित तुम जो करते हो उसमें…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts