Homeदेशराजा भैया ने खोला चुनावी मोर्चा, धनंजय सिंह भी मैदान में… क्या...

राजा भैया ने खोला चुनावी मोर्चा, धनंजय सिंह भी मैदान में… क्या 2027 में BJP का बिगड़ेगा खेल?

यूपी चुनाव 2027 से पहले राजा भैया और धनंजय सिंह के चुनावी ऐलान ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है। क्या फिर नाराज होगा ठाकुर वोट बैंक और बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण?

-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ठाकुर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने कुंडा, बाबागंज और विश्वनाथगंज सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। राजा भैया खुद कुंडा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को मैदान में उतारा गया है। खास बात यह है कि विश्वनाथगंज सीट पर बीजेपी के सहयोगी अपना दल (एस) का कब्जा है। ऐसे में राजा भैया का यह फैसला एनडीए के राजनीतिक समीकरणों के लिए भी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी से गठबंधन नहीं हुआ तो अलग राह पर राजा भैया?

राजा भैया और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। खबरें थीं कि राजा भैया विधानसभा चुनाव में 6 से 8 सीटें चाहते थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन की चर्चा के बीच उनकी पार्टी को बीजेपी से समझौता नहीं मिला था। इसके बाद कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में सपा उम्मीदवारों के समर्थन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं हुई थीं। अब तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके राजा भैया ने साफ संकेत दिया है कि वह अपनी पार्टी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में हैं।

धनंजय सिंह की एंट्री से पूर्वांचल में बढ़ेगी चुनौती?

ठाकुर राजनीति में राजा भैया के साथ अब पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने मल्हनी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं कुंडा में आयोजित धार्मिक कथा के दौरान धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, बृजभूषण शरण सिंह और रविंद्र सिंह भाटी समेत कई प्रभावशाली चेहरे एक मंच पर नजर आए थे। इस आयोजन को क्षत्रिय नेताओं की एकजुटता और राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन से जोड़कर देखा गया। हालांकि, इन नेताओं की एकजुटता चुनाव तक बनी रहेगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

क्या 2024 की नाराजगी 2027 में भी भारी पड़ेगी?

2024 के लोकसभा चुनाव में ठाकुर समाज की नाराजगी बीजेपी के लिए चर्चा का बड़ा विषय बनी थी। कई इलाकों में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन और पंचायतों के जरिए विरोध के स्वर सामने आए थे। अब 2027 से पहले राजा भैया और धनंजय सिंह की चुनावी सक्रियता ने पुरानी चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी भी राजनीतिक माहौल को गर्म कर रही है। हालांकि, ठाकुर मतदाताओं का रुख किस ओर रहेगा, यह अभी कहना मुश्किल है। बड़ा सवाल यही है कि क्या राजा भैया और दूसरे प्रभावशाली ठाकुर नेता बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगा पाएंगे या फिर यह शक्ति प्रदर्शन सिर्फ क्षेत्रीय राजनीति तक सीमित रहेगा?

Read more-बैंक से लौट रही महिलाओं की कार खाई में गिरी, 6 महिलाओं समेत 7 की मौत; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts