Homeदेशवलीमा की खुशियां मनाकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ ऐसा...

वलीमा की खुशियां मनाकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ ऐसा भयंकर हादसा, 4 की गई जान

बारामूला के उरी में वलीमा समारोह से लौट रही टाटा सूमो खाई में गिरी। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 11 साल की बच्ची गंभीर घायल।

-

Baramulla Accident News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शादी के वलीमा समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार की टाटा सूमो अचानक खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार आधी रात के आसपास उरी तहसील के गोवाहल्लन गांव के हल्का इलाके में हुई। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां इस हादसे के बाद मातम छा गया।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो

परिवार के पांच सदस्य वलीमा समारोह में शामिल होने के बाद टाटा सूमो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हल्का इलाके में गाड़ी अचानक खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल उरी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में घायल 11 वर्षीय बच्ची को बेहतर इलाज के लिए GMC रेफर कर दिया गया।

पति-पत्नी समेत चार की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 26 वर्षीय सैयद शफीक शाह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी रशीदा बानो, 17 वर्षीय दिलनाज फातिमा और 27 वर्षीय शाहिद फातिमा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 11 वर्षीय मनाज फातिमा गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गोवाहल्लन गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी किस वजह से खाई में गिरी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Read More-अतिक्रमण हटाने गई टीम पर अचानक पथराव! छत से बरसने लगे ईंट-पत्थर, JCB को बनाया निशाना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts