कर्नाटक के मैसूरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मानवीय अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। शुक्रवार को कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को चक्कर आने लगे और वह खुद को संभालने में असहज महसूस करने लगीं। उनकी हालत पर जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी की नजर पड़ी, वह तुरंत उनके पास पहुंच गए। बताया गया कि महिला की पहचान नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया के रूप में हुई है। पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।
जूस से लेकर डॉक्टर तक, पीएम मोदी ने खुद लिया स्वास्थ्य का जायजा
बुजुर्ग महिला को राहत पहुंचाने के लिए मौके पर जूस और इलेक्ट्रोलाइट्स की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले के साथ मौजूद डॉक्टर को भी महिला की सेहत पर ध्यान देने और उन्हें तत्काल जरूरी चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें भाजपा महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। पोस्ट में बताया गया कि 70 वर्षीय प्रेमा के. कमजोरी महसूस कर रही थीं, ऐसे में प्रधानमंत्री ने खुद आगे आकर उनका हाल जाना। तस्वीरें सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस घटना की काफी चर्चा होने लगी। समर्थकों ने प्रधानमंत्री के इस व्यवहार को संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी से जोड़कर देखा।
A helping hand, a caring heart. ❤️🙏
At the Mysuru rally, when 70-year-old Prema K felt dizzy and weak, PM Shri @narendramodi ji personally checked on her and ensured his doctor gave her immediate care and electrolytes.
That is what makes PM Modi a true Pradhan Sevak – always there when someone needs a helping hand. 🇮🇳
— BJP Mahila Morcha (@BJPMahilaMorcha) November 13, 2026
मैसूरु में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, कर्नाटक को मिली बड़ी सौगात
मैसूरु दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत भी किया गया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए शहर के लोगों का आभार जताया। इस दौरे पर उन्होंने कर्नाटक के विकास से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जानकारी भी दी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर भी किया। उद्घाटन के दौरान दोनों नेताओं का एक साथ झंडी दिखाने वाला दृश्य भी चर्चा में रहा। हालांकि, मैसूरु में बुजुर्ग महिला की मदद करने वाला उनका यह कदम दौरे की खास चर्चाओं में शामिल हो गया।
Read More-तीन महीने पहले रचाई लव मैरिज, अब पत्थर से कुचलकर पति की हत्या… सामने आया खौफनाक वीडियो
