बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोवा स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, घर पर बेहोश मिले नाना पाटेकर
रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर (Nana Patekar) गोवा के डोना पाउला इलाके में अपने घर पर थे। सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद मेडिकल टीम को उनके घर भेजा गया। वहां पहुंचने पर अभिनेता बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई और अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए लगातार प्रयास किए। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है।
45 मिनट तक डॉक्टरों ने की कोशिश, 5:20 बजे घोषित किया मृत
नाना पाटेकर (Nana Patekar) को गोवा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने और उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिवार और करीबी लोगों के बीच भी शोक का माहौल है। नाना पाटेकर (Nana Patekar) के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उस समय मल्हार पुणे में थे और जानकारी मिलते ही गोवा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि वह गोवा पहुंचने के बाद घटना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करेंगे।
View this post on Instagram
‘गमन’ से शुरू हुआ सफर, ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ ने बनाया अलग मुकाम
नाना पाटेकर (Nana Patekar) का फिल्मी सफर कई दशक लंबा रहा। उन्होंने फिल्मों के साथ थिएटर और मराठी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी संवाद अदायगी और दमदार अभिनय की वजह से वह बॉलीवुड के सबसे अलग कलाकारों में गिने जाते रहे। हाल के वर्षों में भी वह फिल्मों में सक्रिय रहे। वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे और विशाल भारद्वाज की ‘ओ’ रोमियो’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म ‘सूबेदार’ में उनका कैमियो भी चर्चा में रहा।
कुछ दिन पहले फिटनेस को लेकर थे चर्चा में, अब निधन की खबर से सदमा
नाना पाटेकर (Nana Patekar) की फिटनेस को लेकर भी हाल में चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह लगातार ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे। वीडियो में उनकी फिटनेस और ऊर्जा देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे थे। ऐसे में कुछ ही समय बाद उनके निधन की खबर सामने आना प्रशंसकों के लिए बेहद चौंकाने वाला है। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में गंभीर भूमिकाओं से लेकर अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई। उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया है, जिसकी अभिनय शैली और संवाद बोलने का अंदाज लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Read More-‘5 करोड़ ने सब बिगाड़ दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द; CJI ने कही ऐसी बात
