Homeदेशदिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! चाकू लेकर टूट पड़ा...

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, 5 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 गंभीर रुप से घायल

जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने चाकू से 5 पुलिसकर्मियों पर हमला किया। तीन की हालत गंभीर, फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाई गोली।

-

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में कानून के रखवालों पर ही जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जामा मस्जिद थाने के अंदर एक आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए बाइक भी छीन ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में अभियान चलाया और आखिरकार उसे पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी।

मां और बहन की शिकायत पर थाने बुलाया गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, नबील नाम के शख्स के खिलाफ उसकी मां और बहन को परेशान करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिसकर्मी उससे मामले को लेकर सवाल-जवाब कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पांच जवान घायल हो गए।

गर्दन और चेहरे पर किए वार, तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

इस हमले में घायल पांच पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो पुलिसकर्मियों को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दी गईं।

थाने से भागकर लूटी बाइक, पुलिस ने पीछा कर चितली कब्र इलाके में पकड़ा

हमला करने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने एक दोपहिया वाहन भी छीन लिया। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को चितली कब्र इलाके में ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान उसने दोबारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए टीम को गोली चलानी पड़ी। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Read More-अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts