Homeदेश33.50 लाख का लोन और सिर्फ 35 हजार कैश का दावा, लेकिन...

33.50 लाख का लोन और सिर्फ 35 हजार कैश का दावा, लेकिन ADM के घर पड़ा छापा तो उड़े सभी के होश

पटना ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी में 79 लाख से ज्यादा कैश, लग्जरी घड़ियां और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले।

-

पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर से जुड़े ठिकानों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। निगरानी की टीम ने पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर तलाशी ली, जहां कुल 79 लाख रुपये से अधिक नकद मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महंगी घड़ियां, सोने के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत के आदेश के बाद की गई है।

बेगूसराय वाले घर से भी मिला कैश और जेवर

रविंद्र कुमार दिवाकर मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले बताए जाते हैं। निगरानी डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में टीम ने पोखरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर तलाशी ली। यहां से 9 लाख रुपये से अधिक नकदी और सोने के जेवर मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं पटना स्थित आवास से करीब 70 लाख रुपये कैश बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान 48 लग्जरी घड़ियां भी मिलीं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।

- Advertisement -

जमीन और फ्लैट के दस्तावेज भी जांच के घेरे में

तलाशी के दौरान निगरानी टीम को पटना और बेगूसराय में जमीन से जुड़े कई कागजात मिले। जांच के अनुसार रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के नाम पर पटना में दो फ्लैट हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा पत्नी और पिता के नाम पर तीन प्लॉट होने की जानकारी भी सामने आई है। इन जमीनों की अनुमानित कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। निगरानी विभाग अब इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोत की जांच कर रहा है।

हलफनामे में बताया था 35 हजार रुपये कैश

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा रविंद्र कुमार दिवाकर की संपत्ति घोषणा को लेकर हो रही है। फरवरी 2026 में दिए गए संपत्ति विवरण में उन्होंने अपने नाम पर 33.50 लाख रुपये का होम लोन और हाथ में सिर्फ 35 हजार रुपये नकद होने की जानकारी दी थी। दस्तावेज के अनुसार यह होम लोन PNB दरियापुर, बेगूसराय से लिया गया था। अब छापेमारी में मिली बड़ी नकदी और अन्य संपत्तियों को लेकर निगरानी विभाग जांच आगे बढ़ा रहा है। डीएसपी वासुदेव राय के मुताबिक मामले में केस दर्ज है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More-राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने इन दो नामों पर लगाई मुहर, तीसरे उम्मीदवार को लेकर बढ़ा सस्पेंस

 

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts