Homeदेशअखिलेश ने राहुल को दिखाया आईना? सिर्फ 26 सीटों का ऑफर! कांग्रेस...

अखिलेश ने राहुल को दिखाया आईना? सिर्फ 26 सीटों का ऑफर! कांग्रेस की 130 सीटों की मांग पर फंसा गठबंधन?

UP Election 2027: अखिलेश यादव की सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है, जबकि कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सौंपी थी।

-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में साथ नजर आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी की पार्टियों के बीच विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर पेच फंसता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को फिलहाल 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, कांग्रेस ने सपा को 130 सीटों की सूची सौंपी थी। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर काफी बड़ा नजर आ रहा है। अब सवाल है कि क्या कांग्रेस 26 सीटों के इस प्रस्ताव पर सहमत होगी या गठबंधन को लेकर नई मुश्किलें खड़ी होंगी?

सपा ने कांग्रेस के सामने रखा 26 सीटों का प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उन विधानसभा सीटों पर प्राथमिकता देने का प्रस्ताव दिया है, जहां पार्टी ने 2022 के चुनाव में जीत हासिल की थी या दूसरे स्थान पर रही थी। इस सूची में कुल 26 सीटें शामिल हैं। इनमें रामपुर खास और फरेंदा ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव जीता था। वहीं मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। सपा का यह प्रस्ताव कांग्रेस की उम्मीदों से काफी कम माना जा रहा है।

इन 20 सीटों पर भी कांग्रेस की दावेदारी

सपा की ओर से प्रस्तावित बाकी 20 सीटों में बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं। इन सीटों को कांग्रेस के लिए संभावित विकल्प के तौर पर रखा गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस इन सभी सीटों पर सपा के प्रस्ताव से सहमत है या नहीं।

कांग्रेस ने मांगी थीं 130 सीटें, सपा ने मांगा जीत का हिसाब

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान सपा को 130 विधानसभा क्षेत्रों की सूची सौंपी थी। इसके जवाब में सपा ने 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। साथ ही बाकी सीटों पर कांग्रेस से जीत की संभावना और मजबूत उम्मीदवारों का विवरण मांगा है। सपा जानना चाहती है कि कांग्रेस जिन सीटों पर दावा कर रही है, वहां उसका संगठन कितना मजबूत है और चुनाव जीतने की कितनी संभावना है। इससे साफ है कि सपा फिलहाल सीटों के बंटवारे में जीत की संभावना को प्रमुख आधार बनाना चाहती है।

अखिलेश-राहुल के गठबंधन पर टिकी निगाहें

यूपी चुनाव 2027 से पहले सीटों को लेकर शुरू हुई यह बातचीत दोनों दलों के लिए अहम मानी जा रही है। कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि सपा अपने चुनावी समीकरण के हिसाब से फैसला लेना चाहती है। फिलहाल दोनों पार्टियों की ओर से सीट बंटवारे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सबकी नजर रहेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच सीटों को लेकर सहमति बन पाएगी?

Read more-अफेयर के खिलाफ थी मां तो बेटी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से कर दी हत्या 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts