रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत ही विवाद से होती नजर आ रही है। शो में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) और अभिनेता सिवेट तोमर के बीच तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बढ़ता विवाद दिखाई दे रहा है। स्थिति बिगड़ने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर और शो के दूसरे प्रतियोगियों ने बीच में आकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम ने शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
शहजाद ने गठबंधन को लेकर कसा तंज
विवाद की शुरुआत शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) की कुछ टिप्पणियों से होती दिखाई देती है। उन्होंने सिवेट तोमर और स्वरा भास्कर के साथ बैठने को लेकर सवाल उठाते हुए गठबंधन और राजनीतिक सोच पर तंज कसा। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने सिवेट की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह स्वरा के साथ बैठकर उन्हें लेक्चर दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों के साथ आने को ‘अलायंस’ बताते हुए अपनी बात जोर देकर रखी। इसी दौरान स्वरा भी बातचीत में शामिल हुईं और माहौल लगातार गर्म होता चला गया।
बात बढ़ी तो सिवेट ने खोया आपा
वीडियो में आगे नजर आता है कि शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) की बातों के बाद सिवेट तोमर गुस्से में उनकी तरफ बढ़ते हैं। स्वरा भास्कर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं और मारपीट नहीं करने के लिए कहती हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) नीचे गिर गए। शो में मौजूद अन्य प्रतियोगी भी तुरंत दोनों को अलग करने के लिए पहुंच गए। बाद में सिवेट को पीछे हटाया गया, लेकिन वह काफी गुस्से में नजर आए और कथित तौर पर गाली-गलौज भी करते दिखे। इस घटना को लेकर यह चर्चा भी हो रही है कि शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla)की टिप्पणियों ने विवाद को भड़काने का काम किया।
प्रियंका कक्कड़ ने वीडियो शेयर कर दी प्रतिक्रिया
इस मामले पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वायरल वीडियो शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) पर टिप्पणी की और कहा कि मारपीट करने वाले लोग इस बात की परवाह नहीं करते कि ऐसा करने पर उन्हें शो से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के व्यवहार को लेकर भी अपनी राय रखी। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज है कि शो में हुए इस विवाद पर आगे क्या कार्रवाई होगी और क्या किसी प्रतियोगी को इसके लिए दंड या शो से बाहर होने का सामना करना पड़ेगा।
Read More-करणी सेना के मंच से ओवैसी-आजम खान पर तीखा वार, शेखर चौहान के बयान से बढ़ी चर्चा
