बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। इस तस्वीर में वह कुछ खास मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) ने खींचा। टिफनी गुलाबी और हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही हैं। उनके भारतीय परिधान ने सोशल मीडिया यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। संजय दत्त ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की और सभी मेहमानों से मिलकर खुशी जाहिर की।
टिफनी ट्रंप के साथ माइकल बोलोस और सर्जियो गोर भी दिखे
संजय दत्त ने पोस्ट में टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump), माइकल बोलोस और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इन सभी से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। तस्वीर में संजय दत्त सफेद कुर्ते और पीले गमछे में नजर आ रहे हैं। वहीं, टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) गुलाबी-हरे लहंगे में दिखाई दे रही हैं। माइकल बोलोस ने केसरिया रंग की शेरवानी पहनी हुई है, जबकि सर्जियो गोर सूट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में राजेश्वरी सिंह भी पीले गमछे के साथ मौजूद हैं। संजय दत्त ने सभी के साथ दोबारा मुलाकात की उम्मीद भी जताई।
It was wonderful meeting the beautiful Tiffany Trump, the handsome Michael Boulos, and the honourable Ambassador of United States, Mr. Sergio Gor, along with my rockstar brother, Rajeshwari Singh Ji. Looking forward to meeting you all again soon! pic.twitter.com/l2rzXGGfet
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) September 14, 2026
गणपति समारोह से जुड़ी हो सकती है तस्वीर
तस्वीर के माहौल और सभी लोगों के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी गणपति समारोह या भारतीय सांस्कृतिक आयोजन के दौरान ली गई होगी। हालांकि, संजय दत्त ने पोस्ट में तस्वीर की सही जगह या कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं। टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) का पारंपरिक भारतीय परिधान पहनना भी लोगों के लिए खास आकर्षण का विषय बना हुआ है। तस्वीर को भारतीय संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच मेलजोल की एक झलक के तौर पर देखा जा रहा है।
बप्पा के दर्शन करते भी नजर आए थे संजय दत्त
संजय दत्त इससे पहले 14 सितंबर को फिल्म निर्माता और इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती नदीम खान से मुलाकात करते हुए भी दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि वायरल तस्वीर भी गणपति उत्सव से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संजय दत्त की इस पोस्ट के बाद फैंस टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) के भारत दौरे और इस खास मुलाकात के पीछे की वजह जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
Read More-AC कोच में बैठी युवती ऐसा क्या ले जा रही था, बैग खोला तो पुलिस के भी उड़ गए होश
