HomeEntertainmentशुरू होते ही Big Boss 17 में हुई लड़ाई, झगड़े के दौरान...

शुरू होते ही Big Boss 17 में हुई लड़ाई, झगड़े के दौरान आपस में भिड़े अभिषेक और अरुण

सलमान खान टाइगर 3 के अलावा अपने रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब शुरू हो चुका है। बिग बॉस 17 शुरू होते ही अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत के बीच झगड़ा हो गया है।

-

Big Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। टाइगर 3 के ट्रेलर को देख कर लोगों के होश उड़ गए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान टाइगर 3 के अलावा अपने रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब शुरू हो चुका है। बिग बॉस 17 शुरू होते ही अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत के बीच झगड़ा हो गया है।

बिग बॉस 17 में शुरू हुआ झगड़ा

बिग बॉस को सलमान खान का सबसे विवादित रियलिटी शो कहा जाता है। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का इस बार 17वां सीजन चल रहा है। बिग बॉस के 17वें सीजन आगाज हो चुका है। बिग बॉस 17 के सीजन के दूसरे दिन का प्रोमो कलर्स टीवी की तरफ से शेयर किया गया है। बिग बॉस 17 के प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक कुमार और अरुण श्री संत के बीच झगड़ा हो जाता है। अरुण श्रीसंत और अभिषेक कुमार किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। लेकिन इस दौरान बात इतनी ज्यादा हो जाती है कि अभिषेक और अरुण हाथापाई पर उतर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विक्की जैन ने लिए फाइट के मजे

इस प्रोमो में यह भी देखा जा सकता है कि एक तरफ अभिषेक कुमार और अरुण झगड़ा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर के अन्य सदस्य अपना अपना काम करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार और अरुण के झगड़े के बीच मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन सब्जी काट रहे होते हैं। विक्की जैन और मुनव्वर फारूक की इस लड़ाई का मजा लेते हुए देखे जा सकते हैं।

Read More-Hema Malini की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, रेखा से लेकर सलमान खान ने की शिरकत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts