Homeवायरलएक पति को लेकर आमने-सामने आईं दो महिलाएं, एक खींचती रही तो...

एक पति को लेकर आमने-सामने आईं दो महिलाएं, एक खींचती रही तो दूसरी ने दी ये धमकी, घंटों चला ड्रामा

कटिहार में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पहली पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, दोनों ने जताया अपना हक।

-

बिहार के कटिहार में सोमवार को पति को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर विवाद हो गया। नगर थाना क्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी और दूसरी महिला के बीच फंस गया। दोनों महिलाएं पति पर अपना अधिकार जता रही थीं और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थीं। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को समझाकर मामला शांत कराया।

पहली पत्नी को हुआ शक, कमरे तक पहुंची

बताया जा रहा है कि मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास की शादी करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका से हुई थी। वहीं, शादी से पहले से ही विक्की की मुन्नी नाम की एक महिला से बातचीत होती थी। मुन्नी के छह बच्चे बताए जा रहे हैं। आरोप है कि शादी के बाद भी विक्की उससे संपर्क में था और रोजगार के बहाने रोजितपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। प्रियंका को पति की गतिविधियों पर शक हुआ तो उसने उसके मोबाइल से जानकारी जुटाई। इसके बाद उसे किराए के कमरे के बारे में पता चला और वह पति का पीछा करते हुए वहां पहुंच गई।

दूसरी महिला ने भी बताया अपना दावा

मुन्नी का दावा है कि विक्की ने उसे शादी के लिए कहा था। शुरुआत में उसने अपने बच्चों का हवाला देकर शादी से इनकार किया, लेकिन मुन्नी के मुताबिक विक्की ने उसे साथ रखने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसी कमरे में शादी की और विक्की ने उसके माथे में सिंदूर लगाया। मुन्नी ने इस शादी का वीडियो होने की बात भी कही है। वहीं, जब प्रियंका को पति के साथ मुन्नी के होने की जानकारी मिली तो दोनों आमने-सामने आ गईं। विवाद के दौरान दोनों पति को अपनी ओर खींचती रहीं। प्रियंका ने विरोध में जान देने तक की बात कही। आखिरकार स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

Read more-10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी! प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, जानें कैसे?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts