HomeEntertainmentसैफ अली खान नहीं बल्कि इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थी...

सैफ अली खान नहीं बल्कि इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थी अमृता सिंह, इस वजह से टूट गया रिश्ता

अमृता सिंह सैफ अली खान से पहले इस फेमस क्रिकेटर को अपना दिल दे चुकी थी। अमृता सिंह की पहली पसंद सैफ अली खान नहीं बल्कि कोई और था

-

Amrita Singh- Ravi Shastri: 90 दशक की फेमस अभिनेत्री अमृता सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अमृता सिंह ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है। जब अमृता सिंह ने 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी की थी तब काफी चर्चा में आ गई थी। इसके अलावा जब इन दोनों का तलाक हुआ तब भी काफी चर्चाएं हुई थी। हालांकि आपको बता दें अमृता सिंह सैफ अली खान से पहले इस फेमस क्रिकेटर को अपना दिल दे चुकी थी। अमृता सिंह की पहली पसंद सैफ अली खान नहीं बल्कि कोई और था।

इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थी अमृता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह सैफ अली खान से नहीं बल्कि क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ शादी करना चाहती थी। सैफ से पहले एक्ट्रेस का नाम रवि के साथ जुड़ा था दोनों एक दूसरे से बहुत ही प्यार करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे इतना ही नहीं दोनों की शादी पक्की भी हो गई थी लेकिन रवि शास्त्री और अमृता सिंह का रिश्ता एक शर्त की वजह से टूट गया।

इस शर्त पर टूट गया था एक्ट्रेस का रिश्ता

आपको बता दे रवि शास्त्री ने अमृता सिंह के आगे एक शर्त रख दी थी जिसकी वजह से अमृता सिंह ने अपने प्यार को ठुकरा दिया। रवि शास्त्री ने अमृता सिंह से कहा था कि उन्हें शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी होगी और घर संभालना होगा लेकिन अमृता सिंह ने इस बात को बिल्कुल भी नहीं माना। रवि शास्त्री और अमृता सिंह की राहें अलग हो गई। रवि शास्त्री से रिश्ता खत्म होने के बाद अमृत सिंह का नाम विनोद खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है। लेकिन अमृता की मां विनोद खन्ना से शादी नहीं होने देना चाहती थी क्योंकि विनोद खन्ना शादीशुदा थे।

Read More-Kiara Advani ने मैगजीन कवर के लिए कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट, देख कर लोगों के छूटे पसीने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts