Homeदेशगैस सिलेंडर देने आया था युवक, ग्रामीणों ने प्रेमिका के साथ मंदिर...

गैस सिलेंडर देने आया था युवक, ग्रामीणों ने प्रेमिका के साथ मंदिर में करा दी शादी! सिंदूर भरते ही बदल गया पूरा मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर मंदिर में शादी करा दी। युवक ने कहा कि वह गैस सिलेंडर पहुंचाने आया था, जबकि युवती ने 9 महीने पुराने प्रेम संबंध का दावा किया।

-

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में देर रात एक युवक को ग्रामीणों ने युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण दोनों को गांव के भगवान शिव मंदिर में ले गए, जहां युवक और युवती की शादी करा दी गई। युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो कांटी एचपी पेट्रोल पंप के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं युवती कोठिया गांव के कुशवाहा टोला की निवासी है। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर युवती से मिलने उसके घर आता था। इसकी जानकारी गांव के लोगों को पहले से

युवक बोला- गैस सिलेंडर पहुंचाने आया था, जबरदस्ती करा दी शादी

मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया। जब युवक से युवती को अपने घर ले जाने के लिए कहा गया तो उसने साफ इनकार कर दिया। अभिषेक का कहना है कि वह गैस एजेंसी में काम करता है और युवती के बुलाने पर सिलेंडर पहुंचाने आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती मंदिर ले जाकर शादी करा दी। युवक ने आरोप लगाया कि उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई।

युवती ने खोला प्रेम कहानी का राज, 8-9 महीने से चल रही थी बातचीत

दूसरी तरफ युवती ने युवक के दावों को गलत बताया है। उसका कहना है कि दोनों के बीच पिछले 8 से 9 महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत करते थे और अभिषेक उससे मिलने भी आता था। युवती ने स्पष्ट कहा कि वह अभिषेक से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। इस तरह एक ही घटना को लेकर युवक और युवती के बयान बिल्कुल अलग-अलग हैं। युवक जहां जबरदस्ती शादी कराने की बात कह रहा है, वहीं युवती इसे अपने प्रेम संबंध का नतीजा बता रही है।

पुलिस दोनों को थाने ले गई, अब जांच में सामने आएगी सच्चाई

घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। दोनों के बयान और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक वास्तव में गैस सिलेंडर पहुंचाने गया था या दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read more-यूपी चुनाव में अखिलेश के साथ आएंगे CJP के नेता? जाने क्या है सपा का प्लान, बैठक में हुूई चर्चा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts