बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती (Mayawati) ने साफ संकेत दिया कि आकाश आनंद को पार्टी में दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तभी मिल सकती है, जब अशोक सिद्धार्थ सक्रिय राजनीति से पूरी तरह अलग हो जाएं। उनके बयान से साफ है कि आकाश के राजनीतिक भविष्य को लेकर अशोक सिद्धार्थ की भूमिका को अहम माना जा रहा है। मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी की मौजूदा स्थिति और नेतृत्व से जुड़े फैसलों पर अपनी बात रखी।
अशोक सिद्धार्थ पर निजी हितों को तरजीह देने का आरोप
मायावती (Mayawati) ने कहा कि पार्टी ने अशोक सिद्धार्थ को अपनी गलतियों में सुधार का कई बार अवसर दिया, लेकिन उनके मुताबिक उन्होंने पार्टी के मिशन से ज्यादा निजी और पारिवारिक हितों को महत्व दिया। मायावती (Mayawati) का दावा है कि इसका असर सिर्फ अशोक सिद्धार्थ पर नहीं पड़ा, बल्कि उनके दामाद आकाश आनंद को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने अशोक सिद्धार्थ का उदाहरण दिया।
‘राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़ दें तो रास्ता खुलेगा’
मायावती (Mayawati) ने अशोक सिद्धार्थ से अपील करते हुए कहा कि उनके पास अभी भी मौका है। उन्होंने कहा कि पार्टी, बहुजन आंदोलन और परिवार के हित को देखते हुए अशोक सिद्धार्थ को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। मायावती (Mayawati) के मुताबिक, ऐसा होने पर आकाश आनंद बिना किसी दबाव के पार्टी के लिए काम कर सकेंगे। इसके बाद पार्टी में उन्हें फिर से जिम्मेदारी देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है। इस बयान से आकाश आनंद की राजनीतिक वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आने वाले चुनावों से पहले मायावती का बड़ा संदेश
मायावती (Mayawati) ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये राज्य BSP और बहुजन आंदोलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पूरी ताकत के साथ चुनावी अभियान में जुटने की अपील की। साथ ही उन्होंने निजी या पारिवारिक हितों को पार्टी और आंदोलन के रास्ते में बाधा नहीं बनने देने की बात कही। ऐसे में आकाश आनंद को लेकर मायावती (Mayawati) का यह बयान BSP की आगामी रणनीति और उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read More-UP से पटना पहुंची रिया, बैग खोलते ही पुलिस के उड़े होश, सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन
