Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुरCM योगी को लेकर ऐसा क्या बोल गई यूट्यूबर जरीवाला? UP पुलिस...

CM योगी को लेकर ऐसा क्या बोल गई यूट्यूबर जरीवाला? UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार हुई हैं। जानें मस्जिद हटाने से जुड़े पूरे विवाद की वजह।

-

Huda Zariwala Arrest: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। मामला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक मस्जिद को हटाए जाने से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, जरीवाला सोमवार शाम प्रदर्शन के सिलसिले में सर्किट हाउस पहुंची थीं, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) व्योम बिंदल ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) के खिलाफ यह कार्रवाई अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की शिकायत के बाद हुई। उन्होंने सोमवार सुबह सदर बाजार थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि मस्जिद हटाने की कार्रवाई को लेकर जरीवाला ने मुख्यमंत्री और प्रशासन के खिलाफ अशोभनीय, आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई कि ऐसी टिप्पणियों से लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है और इलाके की शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

AAP से भी रहा है जुड़ाव

हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) की पहचान पत्रकार और यूट्यूबर के तौर पर भी रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सऊदी टीवी चैनल 2 में न्यूज एंकर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 2015 से 2021 के बीच बीबीसी और नोएडा स्थित एक समाचार चैनल के साथ काम किया। जरीवाला आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर भी जुड़ी रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार किया था। इसके अलावा वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बताती हैं।

मस्जिद हटाने को लेकर क्यों शुरू हुआ विवाद?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद मस्जिद को 5 सितंबर को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हटाया गया था। इस संरचना को लेकर 2025 में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक विकास त्यागी ने सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल की थी। याचिका में इसे अवैध निर्माण बताया गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने संरचना को अवैध घोषित करते हुए हटाने का आदेश दिया। मस्जिद प्रबंधन समिति ने इस फैसले को जिला अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन 2 सितंबर को अपील खारिज कर दी गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 5 सितंबर को संरचना हटा दी। इसी मामले को लेकर हुए विरोध और कथित टिप्पणियों के बाद हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) की गिरफ्तारी हुई है।

Read More-यूपी में मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट रैंक के साथ अब संभालेंगे ये अहम पद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts