Homeदेश फर्जी PMO अफसर बनकर पहुंचा शख्स! PM मोदी के कार्यक्रम से पहले...

 फर्जी PMO अफसर बनकर पहुंचा शख्स! PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बंदूक मिलने से हड़कंप

 PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले दो लोगों को हिरासत में लिया गया। एक के पास बंदूक और कथित फर्जी PMO ID कार्ड मिलने की जानकारी सामने आई है।

-

Mumbai News: मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। BKC स्थित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक युवक के पास बंदूक मिलने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO का अधिकारी बता रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान उसके दावे पर शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ शुरू की गई।

PMO का फर्जी पहचान पत्र मिलने का दावा

जांच के दौरान रोहन के पास से कथित तौर पर PMO का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने जब पहचान पत्र की जांच की तो उसके फर्जी होने की जानकारी सामने आई। सूत्रों के अनुसार, रोहन के साथ एक बॉडीगार्ड भी था और उसके पास बंदूक थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचे और उनका वहां आने का मकसद क्या था।

मुंबई में पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन वित्तीय तकनीक से जुड़े दुनिया के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। इसमें नीति निर्माता, नियामक संस्थाएं, बैंक, वित्तीय कंपनियां, टेक्नोलॉजी कंपनियां और निवेशक हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन और नई तकनीकों के भविष्य पर चर्चा होनी है। ऐसे में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है।

वडोदरा के बाद मुंबई पहुंचेंगे पीएम

मुंबई कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री का वडोदरा दौरा भी प्रस्तावित है। यहां वह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन अहम हिस्सों को देश को समर्पित करेंगे। इन तीनों खंडों की कुल लंबाई 326 किलोमीटर बताई गई है और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी मुंबई पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के पास दो लोगों के हिरासत में लिए जाने और एक के पास हथियार मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है।

Read More-CM योगी को लेकर ऐसा क्या बोल गई यूट्यूबर जरीवाला? UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts