Homeदेश‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे...’ PM Modi के इस तंज पर मची चर्चा,...

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे…’ PM Modi के इस तंज पर मची चर्चा, जानें किस पर साधा निशाना

गुजरात के वडोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। Gen Z को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘नाराज फूफा जी’ का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना साधा।

-

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने युवाओं और खासकर Gen Z को संबोधित करते हुए पुरानी सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना पर लंबे समय तक सिर्फ चर्चा होती रही, लेकिन जमीन पर काम आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश में काम करने की संस्कृति में बड़ा बदलाव आया है।

‘नाराज फूफा जी’ वाले बयान ने खींचा ध्यान

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष पर तंज कसते हुए ‘नाराज फूफा जी’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब यह सवाल उठा सकते हैं कि फ्रेट कॉरिडोर बनने से ट्रक वालों का क्या होगा। पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब ‘फूफा जी’ को भी काम मिल गया है। उनके मुताबिक, फ्रेट कॉरिडोर के जरिए बड़ी मात्रा में सामान तेजी से देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचाया जा सकेगा। पीएम के इस बयान की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

फाइलों के अटकने का भी किया जिक्र

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की योजना पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। उस समय आज की Gen Z पीढ़ी के कई युवा पैदा भी नहीं हुए थे। उन्होंने दावा किया कि 2006 में परियोजना के लिए विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक काम की रफ्तार काफी धीमी रही। इसी पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि फाइलें एक जगह से दूसरी जगह घूमती रहीं और परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने उन्हें गुजरात से दिल्ली भेजा और इसके बाद इस काम को तेजी से आगे बढ़ाया गया।

2800 KM से ज्यादा कॉरिडोर पूरा होने का दावा

PM Modi ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर ट्रेनों की घोषणा को लेकर भी तंज कसा। पीएम के मुताबिक, पहले एक-दो ट्रेनों की घोषणा को लेकर लंबे समय तक प्रचार होता था, जबकि अब लगातार नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां जुड़ने के साथ परियोजना का 2800 किलोमीटर से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। पीएम ने इसे 21वीं सदी के भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Read More-समन के बाद हाईकोर्ट पहुंचीं इकरा हसन, अब कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts