India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो (Asitha Fernando) के बीच हुई बहस ने अब नया मोड़ ले लिया है। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखा। घटना के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने जायसवाल के रवैये पर सवाल उठाए थे। अब यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने खुद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंटेटर हर्षा भोगले की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि पूरी बात जाने बिना किसी को फैसला नहीं सुनाना चाहिए। उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बहस शुरू हो गई है।
आउट होने के बाद क्या हुआ था?
कोलंबो टेस्ट में भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर असिता फर्नांडो (Asitha Fernando) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को बोल्ड कर दिया। गेंद पिच पर पड़ने के बाद अचानक दिशा बदलते हुए स्टंप्स से जा टकराई और जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद फर्नांडो असिता फर्नांडो (Asitha Fernando) ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी हुई और जायसवाल वापस उनकी तरफ बढ़ते दिखाई दिए। दोनों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव कर स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर क्रिकेट जगत में अलग-अलग राय सामने आई।
हर्षा भोगले की बात पर जायसवाल का पलटवार
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस घटना पर चर्चा करते हुए कहा था कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को श्रीलंकाई खिलाड़ी से उलझने के बजाय वहां से आगे बढ़ जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों को सेंड-ऑफ देने के पक्ष में नहीं हैं और ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा रास्ता यही है कि खिलाड़ी बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ जाए। हर्षा भोगले की इसी बात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जिसके कमेंट सेक्शन में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अगर किसी को यह नहीं पता कि असल में क्या कहा गया था, तो उसे फैसला नहीं सुनाना चाहिए। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आगे कहा कि अगर कोई सीमा पार करता है तो उसे यह बताना जरूरी है कि हम जवाब देना भी जानते हैं।
सोशल मीडिया पर फिर शुरू हुई बहस
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का यह जवाब सामने आने के बाद एक बार फिर इस घटना पर चर्चा तेज हो गई है। आमतौर पर खिलाड़ी मैदान पर हुई बहस या विवाद को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करते हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के सीधे जवाब ने मामले को नया मोड़ दे दिया। उनके बयान से यह संकेत जरूर मिला कि मैदान पर हुई घटना के पीछे कुछ ऐसी बात थी, जो टीवी कैमरों में साफ तौर पर नजर नहीं आई। हालांकि असिता फर्नांडो की ओर से इस टिप्पणी पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब क्रिकेट फैंस के बीच भी यही चर्चा है कि आखिर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से ऐसा क्या कहा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस विवाद का असर टेस्ट मैच के बाकी हिस्से में दोनों टीमों के माहौल पर भी देखने को मिल सकता है।
Read More-विधानसभा घेरने निकले BJP नेता, पुलिस ने कई नेताओं सहित हिरासत में लिया, जानें क्या है मामला
