Homeखेलरोहित शर्मा को लेकर BCCI में बढ़ा तनाव, आखिर किस बात पर...

रोहित शर्मा को लेकर BCCI में बढ़ा तनाव, आखिर किस बात पर आमने-सामने आए अधिकारी?

 Rohit Sharma के वनडे भविष्य को लेकर BCCI में मतभेद की खबर है। सैकिया के बयान से चयनकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। जानें पूरा मामला।

-

Rohit Sharma News: रोहित शर्मा के वनडे करियर और 2027 वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंदर मतभेद की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि चयनकर्ता BCCI सचिव देवजीत सैकिया के एक बयान से खुश नहीं हैं। मामला इतना अहम है कि आने वाले समय में रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  के वनडे भविष्य पर बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है।

रोहित के भविष्य पर अलग-अलग राय

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में वह अभी खेलना चाहते हैं। इसी वजह से 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर उनकी स्थिति लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की आगे की योजनाओं को लेकर अपनी सोच बता दी थी। चयन समिति चाहती थी कि रोहित के प्रदर्शन का हर सीरीज के बाद आकलन किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाए। यशस्वी जायसवाल को भी भविष्य के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

सैकिया के बयान से क्यों नाराज हुए चयनकर्ता?

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि जब तक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, तब तक वह भारत के लिए खेलते रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं को यही बात पसंद नहीं आई। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि सैकिया का बयान उस समय आया, जब चयनकर्ता पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से उनके भविष्य को लेकर बातचीत कर चुके थे। ऐसे में बोर्ड के एक बड़े अधिकारी का सार्वजनिक बयान चयन समिति की सोच से अलग नजर आया। इसी को लेकर BCCI के भीतर मतभेद की चर्चा शुरू हुई है।

लॉर्ड्स में शतक के बाद बदला समीकरण?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी से मुलाकात और लॉर्ड्स वनडे में उनके शानदार शतक के बाद समीकरण बदल सकते हैं। इसी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना पर चर्चा हो रही है। हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने का फैसला अभी तय नहीं माना जा सकता। चयनकर्ता उनके प्रदर्शन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आगे का रास्ता तय कर सकते हैं।

अगरकर के भविष्य पर भी बड़ा फैसला संभव

इस पूरे मामले के बीच चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का भविष्य भी चर्चा में है। उनका मौजूदा कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नियमों के तहत उन्हें एक साल का विस्तार मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI जल्द ही अगरकर के साथ इस मुद्दे पर बैठक कर सकता है। अगर उन्हें एक्सटेंशन मिलता भी है, तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक उनके चीफ सेलेक्टर बने रहने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे भविष्य के साथ-साथ चयन समिति में होने वाले बदलावों पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

Read More-चाय बनाते-बनाते रानू मंडल ने छेड़ा देशभक्ति का तराना, आवाज सुनकर सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts