Homeखेलक्रिकेट के मैदान से दूर वैभव सूर्यवंशी ले रहे थे ‘जंगल का...

क्रिकेट के मैदान से दूर वैभव सूर्यवंशी ले रहे थे ‘जंगल का रोमांच’, तभी सामने आ गया तेंदुआ, फिर…

युवा भारतीय क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi साथी खिलाड़ियों के साथ बोर टाइगर रिजर्व में सफारी पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुआ, भालू और सांभर समेत कई जानवर देखे।

-

Vaibhav Suryavanshi News: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ अपने खाली समय का भी आनंद लेते नजर आए। वैभव अपने साथी क्रिकेटरों शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा के साथ महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों ने जंगल में कई जंगली जानवरों को करीब से देखा। सफारी के दौरान तेंदुआ और भालू समेत कई जानवर नजर आए। खिलाड़ियों के साथ फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद रहे।

चार घंटे तक जंगल में घूमे युवा क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और उनके साथी खिलाड़ियों ने बोर टाइगर रिजर्व में करीब चार घंटे बिताए। सफारी की शुरुआत राहटी स्थित बोर टाइगर रिजर्व के गेट से हुई। जंगल के अंदर खिलाड़ियों को तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर जैसे कई जानवर देखने को मिले। इस दौरान वैभव और उनके साथी काफी उत्साहित नजर आए। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सफारी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें जंगल के इस अनुभव की झलक दिखाई दी। बताया गया कि खिलाड़ी टाइगर देखने के काफी करीब पहुंचे थे, लेकिन कुछ समय के अंतर से उनका सामना बाघ से नहीं हो सका।

जिम्बाब्वे दौरे के बाद वैभव का शानदार फॉर्म

सफारी पर गए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे से लौटे हैं। तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में वैभव ने 49 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनकी पारी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। शुरुआत में कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आयरलैंड में चुने गए, इंग्लैंड में मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वह दोनों मुकाबलों में बेंच पर रहे। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का अवसर मिला। शुरुआती मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा। इसके बाद जिम्बाब्वे सीरीज में उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया। युवा बल्लेबाज के इस प्रदर्शन के बाद उनकी चर्चा एक बार फिर क्रिकेट जगत में तेज हो गई है। उनकी कम उम्र के बावजूद लगातार बड़े मंच पर खेलने और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता पर नजर रखी जा रही है।

Read More-ऋषभ पंत ने आधी रात मांगी मदद, तो मुख्यमंत्री धामी ने तुरंत लिया संज्ञान, आखिर क्या है पूरा मामला?

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts