HomeEntertainmentRanbir Kapoor की रामायण में 'हनुमान' का किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार, अचानक...

Ranbir Kapoor की रामायण में ‘हनुमान’ का किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार, अचानक हुई एंट्री

मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल की एंट्री होने जा रही है। सनी देओल को नितेश तिवारी की रामायण में हनुमान का किरदार दिया गया है।

-

Ramayan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर एनिमल फिल्म के अलावा रामायण फिल्म को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार दिया गया है। इसके बाद कुछ समय से नितेश तिवारी की रामायण में हनुमान के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल की एंट्री होने जा रही है। सनी देओल को नितेश तिवारी की रामायण में हनुमान का किरदार दिया गया है।

सनी देओल निभाएंगे हनुमान का किरदार

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल गदर 2 फिल्म के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। ग़दर 2 एक्टर सनी देओल को लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सनी देओल को नितेश कुमार की रामायण में हनुमान का किरदार दिया गया है। रिपोर्ट में आगे आगे बताया गया है कि सनी देओल ने रणबीर कपूर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाने के लिए मंजूरी भी दे दी है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

साई पल्लवी निभाएंगी सीता का रोल

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर के अलावा मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता का किरदार साउथ सिनेमा की फेमस अभिनेत्री सई पल्लवी को दिया गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर की रामायण में रावण का किरदार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता यश करते हुए नजर आ सकते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि यश ने रामायण में रावण का किरदार निभाने से मना कर दिया है लेकिन अब वह रावण का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-मांग में सिंदूर, हाथों मे चूड़ा शादी के बाद ससुराल से लौटी परिणीति चोपड़ा, राघव को जीजू कहने पर शर्माई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts