टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में अंकिता का फनी अंदाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, शादी से जुड़े सवालों पर अंकिता ने जो जवाब दिया, उसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
ट्रेंडिंग ऑडियो पर अंकिता का फनी लिपसिंक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अंकिता लोखंडे एक ट्रेंडिंग ऑडियो पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक महिला उनसे पूछती है, “आपकी शादी हो गई?” इस पर अंकिता बड़े कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देती हैं, “हां, हो गई।” इसके बाद जब महिला आगे पूछती है, “पति क्या करता है?” तो अंकिता मजाकिया लहजे में कहती हैं, “अफसोस!” बस फिर क्या था, यह जवाब सुनकर फैंस ठहाके लगाने लगे।
View this post on Instagram
फैंस कर रहे जमकर रिएक्शन
अंकिता के इस मजेदार वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। कई फैंस ने लिखा, “अंकिता आप तो बेस्ट हो!” तो किसी ने कहा, “आपकी कॉमिक टाइमिंग कमाल है।” टीवी की दुनिया में भले ही अंकिता अब कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह फनी अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
READ MORE-वेरा बेदी की स्टारडम की शुरुआत: करीना कपूर से तुलना पर रजत बेदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
