Sanjay Dutt: बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी संजय दत्त आज (29 जुलाई) अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाते हुए मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘The Raja Saab’ से उनका पहला लुक जारी कर दिया है। प्रभास स्टारर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रहस्यमयी और रौबदार नजर आ रहा है। लंबे सफेद बाल, झुर्रियों से भरा चेहरा, आंखों में गहराई और चेहरे पर सन्नाटा… यह लुक न सिर्फ उनकी उम्र को शान से दर्शाता है, बल्कि उनके किरदार की गंभीरता और पावर को भी बयां करता है।
फिल्म के पोस्टर में दिखे संजय दत्त का दमदार अवतार
जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में संजय दत्त लाल रंग की कढ़ाईदार शॉल ओढ़े नजर आ रहे हैं। गले में मोटा सोने का हार, और हाथों में भारी-भरकम अंगूठियां उनके रॉयल लुक को कंप्लीट करती हैं। चेहरे पर उभरी झुर्रियां उनके किरदार को उम्रदराज तो दिखाती हैं, मगर उनके तेवर आज भी उतने ही खतरनाक हैं जितने वास्तव या अग्निपथ में थे। ‘द राजा साब’ में उनकी मौजूदगी फिल्म को एक नई गहराई और ग्रेविटी देने वाली है, जिसे देखकर दर्शक अभी से फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे हैं।
Team #TheRajaSaab wishes the Powerhouse and versatile Sanju Baba – @DuttSanjay a very Happy Birthday 💥💥
Get ready to witness a terrifying presence that will shake you to the core this Dec 5th in cinemas 🔥🔥#TheRajaSaabOnDec5th#Prabhas @DirectorMaruthi @AgerwalNidhhi… pic.twitter.com/PFgPzOnqea
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) July 29, 2025
फैंस बोले – “ये बाबा नहीं, बादशाह हैं!”
संजय दत्त की एंट्री से प्रभास की यह फिल्म और भी खास हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा – “बाबा ने रॉयल एंट्री ली है, अब फिल्म का जलवा तय है!” फिल्म के डायरेक्टर ने भी टीज़ किया है कि संजय दत्त का किरदार न सिर्फ अहम होगा, बल्कि कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट भी लाएगा। इस फर्स्ट लुक ने यह साफ कर दिया है कि The Raja Saab सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल ट्रीट होने वाली है।
Read More-महाकाल के बुलावे पर पहुंचे ‘लक्ष्मण’? सावन में काशी दर्शन को लेकर रवि दुबे ने कहा कुछ खास…
