UP News: संसद के मानसून सत्र में आज उस वक्त सन्नाटा छा गया जब समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने लोकसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए जवानों और नागरिकों की जिम्मेदारी कौन लेगा? डिंपल ने सरकार से पूछा, “जब खतरे की आशंका पहले से थी, तो सुरक्षा चूक क्यों हुई?” उनके तीखे तेवरों ने सदन में मौजूद सभी सदस्यों को चौंका दिया।
क्या सरकार की लापरवाही बनी हमले की वजह?
डिंपल यादव ने कहा कि पहलगाम जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की बड़ी घटना का हो जाना इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। उन्होंने सदन में खड़े होकर कहा, “यदि समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने कदम उठाया होता, तो शायद इतनी बड़ी जानहानि नहीं होती।” उनके मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे सैन्य अभियानों में गंभीर रणनीतिक खामी सामने आई है। विपक्ष के अन्य सांसदों ने भी इस मुद्दे का समर्थन करते हुए केंद्र से पारदर्शी जांच और विस्तृत रिपोर्ट की मांग की।
“जबाबदेही से क्यों भाग रही है सरकार?”
सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय इस हमले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। डिंपल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सिर्फ निंदा और शोक संवेदनाएं अब काफी नहीं हैं, शहीदों के परिवार जवाब चाहते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकेंगी नहीं। विपक्ष अब इस मुद्दे को और गहराई से उठाने की तैयारी में है, जिससे संसद का माहौल और गरमाने की संभावना है।
Read more-महाकाल के बुलावे पर पहुंचे ‘लक्ष्मण’? सावन में काशी दर्शन को लेकर रवि दुबे ने कहा कुछ खास…
