Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रो138 दिन उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन 3 राशि वालों के...

138 दिन उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन 3 राशि वालों के शुरू होगें बुरे दिन

-

Shani Vakri 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव की राशि परिवर्तन के साथ-साथ चल परिवर्तन भी बहुत विशेष मानी जाती है। नए साल में शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं इसी के साथ शनि की उल्टी चाल भी रहने वाली है। साल 2025 में शनि देव 138 दिन तक उल्टी चाल में रहेंगे। शनि देव 13 जुलाई से 28 नवंबर तक वक्री रहेंगे। शनि देव का वक्री तीन राशि वालों की मुश्किल बढ़ा सकता है। 138 दिन तक इन राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।

वृषभ राशि

नए साल में आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सेहत के मोर्चे पर भी सावधान रहना होगा। सेहत की समस्या बढ़ सकती है जाॅब में भी कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। परिवार में कलह-क्लेश से मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 2025 में शनि की वक्री चाल से व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

नए साल में शनि का वक्री होना सिंह राशि के लिए शुभ नहीं कहा जा रहा है। सेहत भी कर सकती है। नौकरी बदलने का फैसला अच्छा नहीं रहेगा। अच्छे अवसर की तलाश करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

नौकरी पेशा और व्यापार इन दोनों क्षेत्रों से जुड़े लोगों को धन की कमी महसूस हो सकती है। शनि वक्री के दौरान निवेश से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है जमीन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। घर में माता-पिता या किसी बड़े सदस्य के सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जनवरी 2025 में इस दिन से लगने जा रहे पंचक, भूल कर भी ना करें ये काम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts