Monday, February 2, 2026
Homeखेलप्रयागराज पहुंचे मोहम्मद कैफ, महाकुंभ से पहले संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज पहुंचे मोहम्मद कैफ, महाकुंभ से पहले संगम में लगाई डुबकी

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ महाकुंभ से पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां पर मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाई है।

-

Mohammed Kaif: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में काफी तेजी से तैयारी हो रही है क्योंकि महाकुंभ पर करोड़ों की संख्या में भक्त प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। आपको बता दे कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ महाकुंभ से पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां पर मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाई है।

प्रयागराज में मोहम्मद कैफ ने लगा डुबकी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ नाव पर बैठकर यमुना जी की सैर करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद कैफ यमुनाजी में डुबकी लगा देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा “अबे इसी जमुना जी में तैराकी सीखा हूं।” महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही मोहम्मद कैफ ने प्रयागराज पहुंचकर जमुना जी में स्नान किया है।

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है क्योंकि मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के लिए 125 वनडे मैच खेले हैं। मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 2753 रन बनाए हैं।

Read More-गावस्कर से मिले नीतीश रेड्डी के पिता, इमोशनल होकर छुए पैर, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts