Manmohan Singh Net Worth: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कल 26 जनवरी रात 9 बजकर 51 पर 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। साल 2004 में वह पहली बार UPA सरकार में प्रधानमंत्री बने थे। 2004 से लेकर जून 2014 तक डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह की गिनती भारत के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में होती थी। वह देश के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक,भारतीय रिजर्व बैंक के 15वें गवर्नर भी रहे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए।
मनमोहन सिंह की नेट वर्थ
साल 2013 में डॉक्टर मनमोहन सिंह की कुल नेट वर्थ 10.73 करोड रुपए थी। बात करें उनकी चल संपत्ति की तो चंडीगढ़ दिल्ली में उनके पास दो घर थे जिनकी कीमत आज से 11 साल पहले 7.27 करोड रुपए थी जो आज बढ़कर कई गुना हो चुकी है। साल 2013 में उनके एसबीआई अकाउंट में 3.46 करोड रुपए कुल जमा और निवेश के तौर पर थे। डॉ मनमोहन सिंह ने 2013 में प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उनके द्वारा दाखिल किए गए अल्पना में के मुताबिक मनमोहन सिंह के पास कुछ रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी, बैंक डिपॉजिट और मारुति 800 कार उस समय थी। साल 2012 में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपने पास 150.80 ग्राम सोने के गने होने की जानकारी दी थी।
RBI के 15वें गवर्नर भी रह चुके डॉक्टर मनमोहन सिंह
डॉ मनमोहन सिंह 1972 से 1976 तक भारत के चीफ इकोनामिक एडवाइजर रहे। 16 दिसंबर 1982 में उन्होंने रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर पद की कमान संभाली थी। साल 2004 से साल 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री भी रहे उसके बाद वह एक विजनरी नेता और विचारक के तौर पर जाने जाते थे।
