Homeराजनीतिघर पहुंचा डाॅ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ...

घर पहुंचा डाॅ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार

देश में 7 दोनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉक्टर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

-

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है।उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने के बाद रात करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार देर रात हुआ। अभी कुछ ही देर पहले डॉ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार

देश में 7 दोनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉक्टर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भारत सरकार ने 27 दिसंबर 2024 के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच चुकी हैं।

रामदास अठावले के बेहद करीबी थे मनमोहन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे। उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Read More-‘राहुल गांधी ने सांसदों पर बाउंसर की तरह हमला किया…’ संसद में हुई हाथापाई पर बोले केंद्रीय मंत्री

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts