Singham Again And Bhool Bhulaiya 3 OTT Release: साल 2024 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया है और एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों को रिलीज किया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत लिया है। तो वहीं कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 फिल्म से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों फिल्में ही साल 2024 की हिट फिल्मों में से एक हैं। लेकिन अब ओटीटी पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन का क्लैश होने वाला है। क्योंकि यह दोनों फिल्में एक साथ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
कब रिलीज होगी सिंघम अगेन?
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म 1 नवंबर को सिनेमा घर में रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई बड़े अभिनेता नजर आए थे। लेकिन अब 27 दिसंबर को अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म सिंघम अगेन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन के फैंस प्राइम वीडियो पर सिंघम अगेन फिल्म को देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर सिंघम अगेन को रिलीज किया जाएगा।
भूल भुलैया 3 से होगा क्लैश
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का सामना कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाला है। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 फिल्म को 27 दिसंबर के दिन ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यानी की कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का ओटीपी प्लेटफार्म पर आमना-सामना 27 दिसंबर को होने वाला है। हालांकि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
