Prabhas Wedding: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपनी दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। प्रभास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकली हैं। हालांकि प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस ज्यादातर उनकी शादी के बारे में जानना चाहते हैं कि एक्टर कब शादी कर रहे हैं। प्रभास की शादी को लेकर उनके अंकल और एक्टर कृष्णन राजू की पत्नी श्यामला देवी ने हिंट दिया है।
प्रभास की आंटी ने दिया हिंट
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की आंटी श्यामला ने एक इंटरव्यू देते हुए हैं कहा कि,’प्रभास की शादी की अनाउंसमेंट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जल्दी शादी के अनाउंसमेंट होगी। जब श्यामला देवी से प्रभास की होने वाली पत्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आंटी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास की शादी को लेकर हंगामा हो रहा है। हालांकि कई बार प्रभास ने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि,’मैं जल्द ही शादी नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी फीमेल फैन की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं।’
View this post on Instagram
प्रभास का वर्क फ्रंट
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अभी हाल ही में कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर बवाल ही काट दिया था। यह फिल्म सुपरहिट रही है। साउथ के सुपरस्टार प्रभास की पिछली फिल्म सालार (2023) हिट हुई थी।
Read More-भरी महफिल में ‘ऊ अंटावा’ गाना गाते समय छूट गई आलिया भट्ट की हंसी, वायरल हो रहा वीडियो
