Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentजन्म से पहले ही दीपिका पादुकोण की बेटी ने बॉलीवुड में किया...

जन्म से पहले ही दीपिका पादुकोण की बेटी ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, रणवीर सिंह ने खुद किया खुलासा

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होने वाली है 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका पादुकोण अपनी बेटी की वजह से नहीं जा पाई। वही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया।

-

Singham Again Trailer: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। दीपिका पादुकोण ने बीते महीने ही बेबी गर्ल को जन्म दिया है‌। बेटी के जन्म के बाद ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही बिजी हो गए हैं। दीपिका पादुकोण एक्टिंग से ब्रेक लेते हुए अपनी बेटी का ख्याल रख रही हैं। इधर दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने वाली है ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका पादुकोण अपनी बेटी की वजह से नहीं जा पाई। वही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया।

दीपिका की बेटी ने किया डेब्यू

रणवीर सिंह ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी बेटी और दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा कि,’दीपिका बेबी के साथ बिजी है तो आ नहीं पाई। मेरी ड्यूटी नाइट को है तो मैं आ गया। ये इतने सारे तारे हैं हमारी फिल्म में तो आपको बता दूं कि यह मेरी बेबी का डेब्यू है, मेरी बेबी सिंबा क्योंकि दीपिका सिंघम की शूटिंग के टाइम प्रेग्नेंट थी। तो लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सभी को हैप्पी दिवाली।’

4 मिनट का ट्रेलर हुआ लॉन्च

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर 4 मिनट का है जो अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर है। 4 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे अजय देवगन अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पूरी दुनिया को एक कर देते हैं। कैसे उनकी पूरी सेना करीना को वापस लाने में मदद करती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Read More-नवरात्रि में मां दुर्गा बनी हेमा मालिनी, 75 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दी गजब की परफॉर्मेंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts